Advertisement

Aaj Ka Rashifal 29 नवंबर 2022: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी शुभ और सकारात्मक रहने वाला है। आइए बताते हैं आपको आपकी राशि का आज का हाल।

Advertisement

मेष

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नई योजनाओं में भी धन का निवेश करेंगे। परिजनों के सहयोग से आज आप कोई छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

वृष

आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आस्था आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण रखेंगे और भाग्य में वृद्धि होने के कारण आज आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और कुछ अन्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सजग रहेंगे।

कर्क

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने आलस्य के चक्कर में अपने काफी कामों पर ध्यान नहीं देंगे। आप कुछ अनजाने लोगों से दूरी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपने कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएं। किसी से बहस बाजी में पड़ने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप निसंकोच अपने काम में आगे बढ़ेंगे और जिसका अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप सावधानी बरतें। करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा. अनुभवियों की सुनेंगे। सकारात्मक सोच रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे। आस्था विश्वास बनाए रहेंगे। साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे। ठगी से बचें। कार्य व्यापार में तालमेल रखेंगे। कार्यक्षेत्र में समय देंगे। विनम्र रहें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अपने आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलना चाहिए,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। उत्साह और प्रभाव बनाए रहेंगे। आवश्यक प्रयासों में सक्रियता बनाए रहेंगे। लक्ष्य जल्द पूरा करने की सोच रखेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है,नहीं तो समस्या हो सकती है और आप विभिन्न परिस्थितियों में भी नियंत्रण बनाए रखें।  आप उत्साह से भरे रहेंगे।  धैर्य धर्म का पालन बनाए रखेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भावुकता में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका काम पर पूरा फोकस रहेगा। आप किसी भी वाहन की खरीदारी में पूरी रुचि दिखाएंगे। सक्रियता बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आज आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे और आपको कोई अच्छा कार्य सौंपा जा सकता है। कारोबार कर रहे लोग आज पूरी रूचि दिखाएं,नहीं तो उनके काम लटक सकते हैं। आर्थिक मामलों को गति मिलेगी।

मकर

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत पर पूरा ध्यान देंगे। घर परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आज आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आज आपको कुछ अच्छे परिणाम सुनने को मिल सकते हैं। नवीन मामले बेहतर बनेंगे। संवेदनशीलता बनाए रखेंगे। प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,रचनात्मक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने परिवार में सदस्यों का सहयोग व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे,तो आपकी समस्या भी सुधरेगी।

मीन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी लोगों से सावधान रहें,क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको किसी पिछली की हुई गलती से सबक लेना होगा। अत्यावश्यक कार्या को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। फोकस रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें