दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP AQI Today
Share

उत्तर पूर्व के राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंडी का प्रकोप काफी तेजी से पड़ रहा है। बता दें पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद अब कई इलाकों में सर्दीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रही है। वहीं अब दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेजी से ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस कारण दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड अब काफी बढ़ गई है। 15 नवंबर के बाद से मैदानी राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट भी देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में तापमान और लुढ़कने के आसार है।

IMD का पूर्वानुमान

वहीं मौसम विभाग की बात करें तो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय धुंध की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *