राज्य

फिरोजाबाद में तिरंगे के प्रचार-प्रसार के लिये लगाए गए होर्डिंगों के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

पूरे उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के  अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, जनपद में तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये लगाए गए होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात को शहर चौराहों पर लगे होर्डिंगों से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया।  आपको बता दें मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जानकारी के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस व प्रशासन भी हरकत में आ गई। होर्डिंगों को उतरवाने के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंGolden Temple News: अमृतसर स्वर्ण मंदिर में मृत बच्ची को छोड़कर मां फरार

देश में अमृत महोत्सव की दिखी धूम

आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये शहर के कई स्थानों पर नगर निगम व बीजेपी नेताओं ने बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाये हैं। इन होर्डिंगों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि वरिष्ठ नेताओं की फोटो है।

Related Articles

Back to top button