विदेश

सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर लिया गया ऐतिहासिक फैसला, पुरूषों के बिना भी अब कर पाएंगी हज

सऊदी अरब ने गुरूवार को अहम फैसला लेते हुए हज पर जाने वाली महिलाओं को पुरूष गार्जियन के बिना तीर्थयात्रा करने की अनुमति दे दी है। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफिक बिन फवजान अल रबियाह ने इस ऐतिहासिक फैसले की घोषणा की है। धीरे-धीरे ही यही सऊदी अरब में अब चीजों को लेकर और सोच को लेकर बदलाव किया जा रहा है खासतौर से महिलों के लिए ये बदलाव सऊदी अरब में पिछले कुछ सालों से किए जा रहें हैं सबसे पहले तो महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और मतदान का अधिकार दिया गया था। और अब हज करने को लेकर भी महिलाओं को अनुमति देकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

सऊदी अरब ने पिछले कुछ सालों से कई बड़े अहम फैसले लिए हैं। साल 2001 में सऊदी अरब ने महिलाओं पहचान पत्र देकर एक बड़ा फैसला लिया था। इससे पहले महिलाएं वहां बिना किसी पहचान के जी रहीं थीं। इसके बाद 2005 में जबरन शादी की कुप्रथा को खत्म किया गया। 2015 में वोट देने का अधिकार मिला और 2018 में महिलाओं को ड्राइसेंस दिया गया। इस तरह से साल दर साल सऊदी अरब महिलाओं के प्रति अपनी छवि को सुधारने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button