Advertisement

ठंड से बचने के लिए रोजाना इन चीजों का करें सेवन, शरीर रहेगा गर्म

Share
Advertisement

सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। फिलहाल तो मौसम में हल्की ठंडक है लेकिन धीरे-धीरे ये ठंड बढ़ने वाली है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे हैं जो ऊनी कपड़े पहनने के बाद भी ठंड सहन नहीं कर पाते हैं। इस तरह के लोगों को मौसम में बदलाव होती ही अपनी डायट में कुछ बदलाव करने चाहिए। डायट में उन चीजों को रखें जो शरीर को गर्म रखने में आपकी मदद करें। यहां कुछ चीजों के बारे में बताया है, जो सर्दी में आपके शरीर को गर्म रखती हैं।

Advertisement

अदरक की चाय पिएं

ठंड के दिनों में अदरक की चाय आपको अंदर से गर्मी का एहसास करा सकती है। ये पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, इसी के साथ ये थर्मोजेनेसिस को उत्तेजित करता है। यह एक डायफोरेटिक भी है, जो आपके शरीर को गर्म करने में मदद करेगा।

कॉफी पीएं

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। तकनीकी रूप से, आइस्ड कॉफी अच्छी होती है क्योंकि इसमें कैफीन ज्यादा होता है। हालांकि,  एक कप गर्म कॉफी पीने से भी आपको फायदा मिलेगा।

शकरकंदी से मिलते हैं फायदे

शकरकंदी को पचाने के लिए बहुत एनर्जी की जरूरत होती है, जिससे आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसी के साथ ये आंखों की हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं।

पानी से बेहतर कुछ नहीं!

सर्दी में अपने शरीर को गर्म रखने का एक आसान तरीका पानी पीना है। पानी आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। डिहाईड्रेशन के कारण आपका तापमान गिर जाता है, जिससे हाइपोथर्मिया हो सकता है।

बटरनट स्क्वैश  है बेहतरीन

बटरनट स्क्वैश शरीर को गर्म करने का एक पौष्टिक तरीका है। यह एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों से भरा होता है। विटामिन सी और पोटेशियम का हाई लेवल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं और डायट्री फाइबर आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

केला रखेगा शरीर को गर्म

केले में विटामिन बी और मैग्नीशियम होता है, जो आपके थायरॉयड और अधिवृक्क ग्रंथियों के ठीक से काम करने के लिए जरूरी है।

ये ग्रंथियां शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। ये आपके मूड को भी बूस्ट कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *