Advertisement

ऐसे रखेंगे मटका तो फ्रिज से भी ठंडा होगा मटका का पानी

मटका का ठंडा पानी
Share
Advertisement

Summer Tips: गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। गर्मी के मौसम में ठंडा पानी सबको पीना पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मटका खरीदने के बाद मटके का पानी ठंडा नहीं हो पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे आप मटका का पानी हमेशा ठंडा रख सकते हैं।

Advertisement

फ्रिज का पानी ज्यादा ठंडा होने के कारण कई बार स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी होता है। मटके के पानी के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती है। घर में मटका अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि मटका खरीदने के बाद किन बातों का ध्यान रखें ताकि फ्रिज से भी कूल पानी आपको मटके से मिले।

मटका खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि मटका पूरी तरह से पका हुआ हो। इसके लिए आप मटके को उंगली से बचाकर देखें। पूरी तरह से पके हुए मटके की आवाज शार्प होगी।

जब भी मटका लेकर आएं तो उसे धोने के लिए अपने हाथ को अंदर ना डालें। ऐसा करने से मटके का पानी ठंडा नहीं हो पाता है। मटके हमेशा खाली पानी से ही धोएं।

मटके का इस्तेमाल करने से पहले इसे कुछ देर के लिए ठंडे जल में भिंगोकर रखें। ऐसा करने से मटका के अंदर जल की मात्रा जाने से सारी नमी सोख लेगा। ऐसा करने मटके में पानी हमेशा शीतल रहेगा।

मटके को हमेशा खुली जगह में रखें, जहां पर हवा का प्रवाह सही हो। इसे धूप में नहीं रखें। धूप में रखने से पानी ठंडा होने के बजाय गर्म हो जाएगा।

मटके के ऊपर एक जूट की गीली बोरी को लपेट दें। इसे समय-समय पर गीला करते रहे। इससे मटके का पानी और अधिक ठंडा होगा।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में लौकी खाने के होते हैं गजब के फायदे, कई बीमारियों से होता है बचाव

Skin Care Tips: गर्मियों में टैनिंग की समस्या से कैसे करें बचाव, जानिए टिप्स

Skin Care: चेहरे पर बर्फ लगाने के होते हैं जबरदस्त फायदे, घंटों तक आपका मेकअप रहेगा बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *