Advertisement

​चमत्कारी है हाथी सेब (ElephantApple)..किडनी सहित कई बीमारियों में मिलेगा गजब का फायदा​​

Share
Advertisement

Benefits Of Eating Elephant Apple: सुबह एक सेब (Apple) खाने से तमाम बिमारियों से इंसान दूर रहता है। डॉक्टर्स भी सुबह खाली पेट एक सेब खाने को बोलते है। कश्मीरी सेब, लाल सेब,पीला सेब,और भी बहुत तरह के सेब होते हैं जिससे सेहत को खूब फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी हाथी सेब खाया है? दरअसल हाथी सेब एक तरह का जंगली फल होता है जो कई देशों में पाया जाता है। भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, सहित अन्य देशों में भी इसकी पैदावार होती है। इसे डिलिनिया इंडिका या चल्टा के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement

माना जाता है कि ये फल जंगली हाथी के पसंदीदा फलों में से एक है। यही वजह है कि इससे एलीफेंट एप्पल के नाम से जाना जाता है। यह अन्य सेब की तरह नहीं होता। इसका ऊपरी परत काफी सख्त होता है। अंदर फल का गूदा ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा भी होता है। इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है चलिए बताते है इन सभी के बारे में…

इन बिमारियों में मददगार है हाथी फल

डिप्रेशन में मददगार-हाथी सेब में टैनिन सैपोनिन और स्टेरोल जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, ये सभी तत्व तनाव और स्ट्रेस को दूर करने में मददगार होते हैं। ये केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नॉर्मल रखने में मदद करता है, मूड बूस्टर के तरह काम करता है, इससे याददाश्त में भी सुधार होता है, और ये डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

हाथी फल विटामिन ए और कैरोटीनॉयड एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। ये आंखों की रौशनी के लिए बहुत ही प्रभावी है। ये पोषक तत्व ऑप्टिक टीशूज के विकास को बढ़ावा देने और देखने की क्षमता बढ़ाने के लिए लेंस और रेटिना को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों के रोग से बचाए रखने में कारगर है।

खराश कफ की समस्या दूर करे-गले में दर्द और खराश से भी हाथी फल राहत दे सकता है। इसमें डीकॉन्गेस्टेंट गुण होते हैं, जो गले में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे गले में जलन और नाक बंद की समस्या से राहत मिलती है।

किडनी को बनाता है मजबूत

हाथी सेब में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो किडनी के कामकाज को ठीक बनाने में मदद करते हैं। हाथी सेब का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ये बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी प्रभावी है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। ये किडनी को भी मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है ये फल

हाथी फल में विटामिन सी विटामिन ई और फ्लेवोनॉयड और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। इसकी मदद से समय से पहले स्किन पर बढ़ती उम्र के दिखने वाले प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है। त्वचा के निखार को बनाए रखने में भी मदद करता है। ये फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: गुड़ और चने के ये फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *