आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत जरुरी हो गया है। जिस तरह से गाड़ी चलाने के लिए फ्यूल की जरुरत होती है, उसी तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की जरुरत होती है। आमतौर पर हम खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने भोजन में तरह-तरह की सब्जियों का प्रयोग करते है। लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसी सब्जी के बारे में जो फाइबर और न्यूट्रिशंस से भरी होती है।
तो आइये आपको बताते है जुकिनी के बारे में यह एक ऐसी सब्जी है जो फाइबर और न्यूट्रिशंस से भरपूर होती है। जुकिनी में गर्मी के मौसम में होने वाली सेहत संबधी समस्याओं से बचाने के सभी जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते है। जुकिनी में पोषक तत्वों के साथ अन्य सब्जियों के मुकाबले पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। जुकिनी एक तरह की तोरी ही होती है। लेकिन इसका रंग,आकार और बाहरी छिलका कद्दू जैसा होता है। साथ ही जुकिनी आमतौर पर हरे और पीले रंग की होती है।
आइये आपको बताते है जुकिनी से होने वाले 10 फायदे
- जवां बनाएं रखती है जुकिनी।
 - आँखों की समस्याओं से बचाती है जुकिनी।
 - बी.पी बढ़ने से रोकती है।
 - डायबिटीज को करती है कंट्रोल।
 - हडि्डयों को बनाती है मजबूत।
 - कोलेस्ट्रॉल को रखती है कंट्रोल।
 - मोटापा बढ़ने से रोकती है।
 - ह्रदय को रखती है स्वस्थ।
 - जुकिनी में होता है एंटीऑक्सीडेंट।
 - इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत।
 
ऐसे करें जुकिनी का उपयोग
- जुकिनी को आप सलाद के रुप में खा सकते है।
 
- पिज्जा टापिक के साथ आप जुकिनी का उपयोग कर सकते है।
 
- जुकिनी को आप कच्चा छिलके के साथ भी खा सकते है।
 
- जुकिनी को ग्रिल करके भी खाया जा सकता है।
 
- जुकिनी की सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है।
 
- मिक्स वेजिटेबल सूप के साथ जुकिनी को मिक्स कर सकते है।
 
- जुकिनी का सैंडविच बनाकर भी खा सकते है।
 
ये भी पढ़ें: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ये सामग्रियां रात भर भिगो दें और सुबह पिएं









