Advertisement

ठंडे पानी से नहाने के होते हैं गजब के फायदे, इम्युनिटी भी करता है बूस्ट

ठंडे पानी के फायदे
Share
Advertisement

Cold Water Benefits: सर्दी के मौसम में सबसे कठिन काम अगर कुछ होता है तो वह है नहाना। कई लोग ठंड की वजह से नहाते नहीं हैं। आपको बता दें कि ठंडे पानी से नहाने के गजब फायदे होते हैं। यह शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करता है और इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। ठंडा पानी स्कीन और बालों के लिए भी अच्छा होता है।

Advertisement

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना (Cold Water Bath) तो दूर लोग ठंडा पानी पीने से भी घबराते हैं। हालांकि ठंड के मौसम में हल्का गर्भ पानी या नॉर्मल पानी (Normal Water) ही पीना लाभदायक होता है। लेकिन यदि आप पूरे साल ठंडे पानी से नहाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

आइए जानते हैं ठंडे पानी से नहाने के फायदे

कार्बन डाई ऑक्साइड का लेवल घटता है

ठंडा पानी (Cold Water) या कोल्ड शावर से जब आप नहाने जाते हैं तो यह आपकी बॉडी को जगाता है। इससे आपके अंदर अलर्टनेस बढ़ती है। ठंड की वजह से जब आप गहरी सांस लेते हैं तो शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड (Co2) का लेवल घटता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

फैट सेल्स घटाता है

जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपका शरीर पैट सेल्स जैसे ब्राउन फैट को बर्न करता है और शरीर में हीट पैदा करता है। ऐसा तब होता है जब आपके शरीर को ठंड महसूस होती है। ऐसी स्थिति में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए फैट को बर्न करता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है।

सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए हमेशा गर्म कपड़े पहने और यदि आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो तुरंत की कपड़े पहन लें। गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर खुद को रिजर्व कर लेता है। गर्म पानी जब आप नहाते हैं तो शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न नहीं होता है। इस वजह से शरीर में गर्मी पैदा नहीं होती है और जब स्नान करके अचानक बाहर निकलते हैं तो ठंड लगने की संभावना ज्यादा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *