Haryanaबड़ी ख़बर

‘खेल में नंबर वन’ थीम के साथ हरियाणा ने राजपथ पर निकाली झांकी, नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति दी दिखाई

नई दिल्ली: देश आज 73 वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राज्यों ने अपनी संस्कृति और परम्पराओं को अपनी झांकी में दर्शाया। इसी दौरान हरियाणा ने अपनी झांकी में खेल को दर्शाया। हरियाणा ने अपनी थीम का नाम ‘खेल में नंबर वन’ रखा। जिसकी झलक झांकी में दिखाई दी।

देश को कई खिलाड़ी दे चुका है हरियाणा

आपको बता दें कि हरियाणा देश को कई अच्छे खिलाड़ी दे चुका है। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हरियाणा ने अपनी झांकी में नीरज चोपड़ा सहित कई खिलाड़ियों को दिखाया है। साथ ही इस झांकी में हरियाणा के फॉक डांस की झलक भी दिखाई गई। 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को 7 पदक मिले जिसमें से 4 खिलाड़ी हरियाणा के है। साथ ही 2020 में हुए पैरालंपिक में देश ने 19 पदक जीते थे। जिसमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 पदक हासिल किए थे।

देश को स्वर्ण पदक दिला चुके है नीरज चोपड़ा

हरियाणा की झांकी में टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति दिखाई दी। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल अगस्त में इतिहास रच दिया था। वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले एथलीट बने। पानीपत के 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button