बड़ी ख़बर

Haryana : ‘सरकार सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी’, सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान

Haryana : सीएम नायब सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 133 करोड़ 55 लाख का कर्ज माफ करने की घोषणा की। उन्होंने सोमवार को कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। कुरूक्षेत्र की पावन भूमि से शुरुआत कर रहे हैं और आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। कुरूक्षेत्र की पावन भूमि से शुरुआत कर रहे हैं और आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। चुनावी शंखनाद रैली से चुनाव का आगाज हो चुका है। यह गीता स्थली है, साथ में गुरुनानक देव जी के चरण भी यहां पड़े थे। श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश यहां से दिया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा का तस्वीर बदली है।

सीएम नायब सैनी ने बात करते हुए कहा कि प्रदेश के खजाने से निकला पैसा पात्रों तक भेजने का काम किया है। हमने बिना पैसे के नौकरी दी है। हरियाणा बनने के बाद लोगों ने कई सरकारों का काम देखा है, उस समय भय और भ्रष्टाचार था, लेकिन हमने उसको बदला है। हमें गरीबों की पीड़ा को समझा है। इसके साथ ही सीएम नायाब सैनी शंख बजाया और चुनाव प्रचार अभियान का शुभआरंभ किया।

ये भी पढ़ें : UP: सीएम योगी का कुशीनगर दौरा आज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button