Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Muzaffarnagar: निकाह में दूल्हे ने मांगा ‘ट्रैक्टर’, दुल्हन ने किया ये बुरा हाल

Muzaffarnagar: हमारा देश इतना आगे बढ़ चुका है, लेकिन आज भी दहेज प्रथा की बंदिशों में कई लड़कियों की जिंदगी खराब हुई है। दहेज उतपीड़न के मामले बेहद आम है। अगर दुल्हन पक्ष दहेज देने में असमर्थ हो जाता है तो, शादी के बाद लड़की को परेशान किया जाता है। ऐसे में जो लोग दहेज की मांग करते हैं, उन्हें सबक सिखाना जरूरी है। मुजफ्फरनगर में से ऐसी ही खबर सामने आई है। दरअसल, दुल्हन पक्ष ने एक लालची दूल्हे ने करारा सबक सीखा। एक ऐसा सबक जो वो शायद जीवन भर याद रखेगा।

आपको बता दें की सूत्रों के मुताबिक, दूल्हा वसीम अहमद इस हफ्ते की शुरुआत में बारात लेकर पहुंचा था। उसने और दहेज की मांग करते हुए कहा कि उसे ट्रैक्टर की चाहिए।

इसके बाद लालची दूल्हे को सबक सिखाने के लिए स्थानीय लोगों ने उसे और उसके परिवार को बंधक बना लिया और नए ट्रैक्टर का इंतजाम किया।

नया ट्रैक्टर आने के बाद, दूल्हे को उसी से ही ‘शादी’ करने के लिए कहा गया क्योंकि दुल्हन ने पहले ही उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। दूल्हे और उसके साथ आए लोगों को कई घंटों के बाद जाने दिया, जब वो शादी की तैयारियों में दुल्हन के परिवार द्वारा किए गए खर्च का पूरा भुगतान करने पर सहमत हुए।

दुल्हन के चाचा आस मोहम्मद ने कहा, “मेरे भाई ने अपनी बेटी के लिए फर्नीचर, फ्रिज आदि सहित घर का सामान खरीदने में लाखों खर्च किए। चार दिन पहले दूल्हे के घर सब कुछ पहुंचा दिया गया।”

Related Articles

Back to top button