बोले गिरिराजः I.N.D.I.A. गठबंधन का मुद्दा वही, जो स्टालिन ने कहा

गिरिराज सिंह(बाएं), सम्राट चौधरी(दाएं)।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार के झंझारपुर आ रहे हैं। उनकी रैली को लेकर प्रदेश भाजपा उत्सुक है। उनके दौरे से पहले भाजपा कोर कमेटी की एक बैठक हुई। इसमें रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सनातन सत्य है और इसे मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे। उन्होंने सनातन को भारतीय संस्कृति का आधार बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन का एजेंडा वही है जो स्टालिन ने कह दिया, सनातन धर्म को खत्म करना।
‘बच्चे नाव से स्कूल जाते हैं और नाव डूब जाती है’
कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भोपाल में कांग्रेस है वहां राजद और जदयू मेहमान बनकर जाएंगे। बिहार के बच्चे स्कूल नाव पर जाते हैं और नाव डूब जाती है। बिहार के छोटे-छोटे बच्चे मर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को उन्हें देखने का समय नहीं है।
ये भी पढ़ेःप्यार में दूसरे देश से आई संगीता को प्रेमी से मिली बेवफाई, दर्ज कराया केस