
गाजीपुर(Ghazipur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला शिक्षक (सुनीता देवी) की लाठी और डंडों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मृतका सुनीता देवी के घायल पुत्र राघवेंद्र और स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक सुनीता देवी के परिवार ने एक जमीन खरीदी थी। जिस पर कुछ लोग आपत्ति के साथ कई बार झगड़ा किए थे। इसकी शिकायत कोतवाली मोहम्दाबाद में सुनीता और उनके परिजनों ने की थी, जबकि तहसील मोहम्दाबाद में इसका केस भी चल रहा था। पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। जिससे मनबढ़ किस्म के लोगो ने कल सुनीता और उसके बेटे को इतना पीटा की सुनीता की मौत हो गई। जबकि सुनीता के बड़े बेटे राघवेंद्र का मार कर हमलावरों ने हाथ उस वक़्त तोड़ दिया जब वे लोग अपनी खरीदी हुई जमीन से वापस आ रहे थे।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज सुनीता के हत्या की पुष्टि करते हुए बताया है कि पहले महिलाओं के बीच विवादित जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। जिसके बाद बात बढ़ गयी। पीट रही मां को बचाने गए किशोर बेटे राघवेंद्र 17 को भी हमलावरों ने जमकर मारा। जिसमें वो भी बुरी तरह घायल हो गया है, बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बुरी तरह से घायल शिक्षामित्र को अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि 7 से 8 हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं, लेकिन अभी भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फिलहाल मृतक सुनीता के घर में मातम पसरा हुआ है।
ग़ाज़ीपुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: Ghazipur News: घरेलू हिंसा के चलते ‘कलयुगी मां’ ने अपने 3 बच्चों खिलया जहर, तड़प-तड़प के दम तोड़ा