
Gangster Te Waar Campaign : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 18वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 601 छापेमारी कीं.
जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई यह निर्णायक लड़ाई 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं.
राज्यभर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस मुहिम के 18वें दिन, पुलिस टीमों ने 208 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूसों सहित चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 5,110 हो गई हैं.
इसके अलावा 121 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 284 व्यक्तियों की पुष्टि की गई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों की कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
गोलियां और 4 लाख की ड्रग मनी जब्त
वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर संपर्क कर सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 342वें दिन भी जारी रखते हुए आज 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 510 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इससे मात्र 342 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 47,954 हो गई है. ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें – आधी रात को क्यों गिरफ्तार हुए पप्पू यादव, पटना में जमकर हुआ हंगामा, जानिए क्या है मामला?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









