पंजाब में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बच्चे सहित हिसार के चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Share

Punjab: पंजाब से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 11 साल की बच्ची भी है। इस घटना से लोगों में हड़कंप मचा हुई है।

यह है पूरा मामला

हिसार के बारह क्वार्टर एरिया के चार लोगों की पंजाब के लुधियाना में बरनाला स्टेट हाइवे पर मौत हो गई। मरने वालों में एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। यह चारों कार में सवार होकर हिसार से नकोदर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बारह क्वार्टर एरिया के रहने वाले सोनू, अमृतपाल, विकास ,अंकित (बच्चा) कार में सवार होकर नकोदर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे तक उनकी गाड़ी बरनाला से लुधियाना जा रहा थी तो स्टेट हाइवे पर ईंटों से भरी ट्राली में जा टकराई। भीषण हादसे में चारों की मौत हो गई। स्टेट हाइवे पुलिस ने शवों को निकाला।

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। सभी के परिजनों को बुलाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 3 सितंबर को हरियाणा दौरे पर जाएंगे दिल्ली CM केजरीवाल, पार्टी पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ