Uttarakhand

Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कल उत्तराखंड दौरा तय, जोरों-शोरों से हो रही तैयारियां

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी कल शाम 4 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच रहे है। ऐसे में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत की भी तैयारी भी जोरो शोरो पर की जा रही है। भगत दा एयरपोर्ट से सीधे डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुचेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारी स्वागत सम्मान के लिए पहुंच रहे है। जिसके चलते साथ ही पूरे रास्ते अलग अलग स्थानों पर स्वागत की तैयारी की गई है। भगत दा के स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है, कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता भी है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद हैं, कि सभी को उनका सानिध्य समय-समय पर प्राप्त होता रहेगा।

ये भी पढ़ेंं: Uttarakhand: नकल विरोधी कानून की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी बीजेपी

Related Articles

Back to top button