बंगाल के पूर्व CM  बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ी, ICU में किया गया भर्ती

Share

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शनिवार की दोपहर सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें परेशानी बढ़ गयी है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत की जानकारी मिलने के बाद वुडलैंड्स से पूर्व मुख्यमंत्री के पाम एवेन्यू स्थित घर पर एक एम्बुलेंस भेजी गई।

बता दें कि वह लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों सांस लेने में दिक्कत के कारण बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन बाद में वह घर लौट गये थे।

माकपा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के लंबे समय से सांस की समस्या है और उनका इलाज घर पर चलता है, लेकिन शनिवार को उनके परिवार के सदस्यों ने सूचित किया कि उनके ऑक्सीजन का लेवल लगातार गिर रहा है।

बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से COPD से पीड़ित हैं। उनकी उम्र भी करीब 80 के आसपास है। उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल के केबिन नंबर 516 में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का मानना ​​है कि रक्त में ऑक्सीजन और पोटेशियम के स्तर में कमी के कारण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत बहुत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: