Farmers Protest : आज किसानों का दिल्ली कूच, 12 बजे शंभू बॉर्डर से निकलेगा जत्था

Share

Farmers Protest : आज फिर किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा। किसान नेता सरवर सिंह पंधेर ने जानकारी दी थी कि रविवार को 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए निकलेगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार को एक दिन का समय दिया था। बता दें कि किसानों के ऐलान के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

शंभू बॉर्डर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। सारे इंतजाम देखे जा सकते हैं। कंक्रीट की दीवारे भी लगाई गई हैं ताकि किसान ट्रैक्टर लेकर न आ पाएं। इसके साथ ही बैरिकैड्स लगाए गए हैं। सड़क पर किलें लगी हैं। दरअसल 12 बजे किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा। इसके साथ ही अब तमिलनाडु के किसान दिल्ली कूच करेंगे। 16 दिसंबर को तमिलनाडु में रेलवे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और फिर दिल्ली जाएंगे।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के किसान भी दिल्ली की ओर नि तमिलनाडु के संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समय में एमएस स्वामीनाथन ने सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि किसानों को केंद्र सरकार द्वारा लागत मूल्य का 150 प्रतिशत दिया जाना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को पूरा नहीं किया है। इसलिए पूरे भारत में किसानों ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया और भाजपा का समर्थन किया।

पुलिस ने शुक्रवार को भंभू बॉर्डर पर दागे थे आंसू गैस के गोले

जानकारी के लिए बता दें कि किसान फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद अब किसान संगठनों ने दिल्ली कूच वापस लिया। इससे पहले बता दें कि लगभग 100 किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर निकले। जगह – जगह पर बैरिकैड लगे थे। इन बैरिकेड्स को तोड़ते हुए किसान आगे बढ़ गए। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े, वहीं कुछ आंदोलनकारी घायल भी हो गए हैं। बता दें कि पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। कंक्रीट की दीवारे भी लगाई थीं।

ये हैं मांगें

किसानों की मांगों पर आते हैं तो एमएसपी पर कानून की मांग है। किसानों का कर्ज माफ हो। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू हो। लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा मिले। इसके साथ ही किसानों की 12 मांगें हैं। आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को सरकारी नौकरी मिले।

यह भी पढ़ें : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने कहा “सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप