Advertisement

इंडिया वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट से कई तस्वीरें आई सामने

Priyanka Chopra
Share
Advertisement

Entertainment News: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीब 3 साल बाद भारत आई है। कोरोना के बाद एक्ट्रेस पहली बार भारत आई हैं। उन्होनें इस बात का अपडेट अपने इंस्टा पोस्ट में दिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रियंका काफी खुश नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं घर पहुंचने पर भी प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर करके बताया कि मायके आकर वह क्या-क्या कर रही हैं।

Advertisement

इंडिया वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस ब्लू को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स में काफी प्यारी लग रही थी। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने फ्लाइट की विंडो से तस्वीर क्लिक करके इंस्टा पर डाली है। इसमें उन्होंने मुंबई की पहली झलक कैप्चर की है। कार से निकलते वक्त सड़क का वीडियो डाला है। इसके साथ कैप्शन दिया है मुंबई मेरी जान। इसके बाद एक तस्वीर में टीवी की क्लिप है जिसमें करण जौहर दिख रहे हैं।

एयरपोर्ट से कई तस्वीरें आई सामने

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत में भले ही न रह रही हों पर इंडिया का हर त्योहार परंपरागत तरीके से मनाती हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी। मूवी में उनके साथ दीपिका, आलिया और कटरीना भी हैं। प्रियंका ने अब तक अपनी बेटी की सूरत लोगों को नहीं दिखाई है। दिवाली पर उनकी तस्वीरें वायरल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *