नहीं रहे प्रसिद्ध कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 वर्ष की उम्र में निधन

Pandit Birju Maharaj Death: पंडित बिरजू महाराज कथक के प्राण थे। महाराज का पूरा नाम बृज मोहन नाथ मिश्र था। रविवार देर रात को उनका निधन हो गया। वो 83 वर्ष के थे। अपना पूरा जीवन कथक को समर्पित करने वाले बिरजू महाराज को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan Award) से सम्मानित किया जा चुका था। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है।
पंडित बिरजू महाराज लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्म 4 फरवरी 1937 को लखनऊ में हुआ था। ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे। पंडित बिरजू महाराज ने डेढ़ इश्किया, देवदास, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी मशहूर फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था।
पंडित बिरजू महाराज – एक नजर
- पूरा नाम- बृज मोहन नाथ मिश्र
- जन्म- 4 फरवरी 1937
- जन्म स्थान- लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- शैलियां- हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नर्तक
- पिता का नाम- अच्छन महाराज
- माता का नाम- अम्माजी महराज
- पु्रस्कार- पद्मा विभूषण, संगीत नाटक अकादमिक पुरस्कार, कालिदास सम्मान, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
कथक के जरिए देश और विदेशों में अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। हार्ट अटैक की वजह से उन्होंने हम सभी को अलविदा कह दिय़ा। उनके निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
पंडित बिरजू महाराज की आखिरी कॉफी…
उनकी पोती रागिनी ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीते रात उन्होंने खाना खाया और कॉफी पी थी। इसी बीच उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लगातार मेहनत के बावजूद उन्हें बचाया ना जा सका और उनका निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम बड़ी हस्तियों के साथ प्रधानमंत्री ने भी शोक जताया।
यह भी पढ़ें – कौन हैं हरक सिंह रावत? जानिए क्या है इनका राजनीतिक सफर, बीजेपी ने क्यों निकाला?