Advertisement

Haryanvi Song: डांसर क्वीन सपना चौधरी का नया गाना ‘घूम घाघरा’ हुआ हिट

Share
Advertisement

नई दिल्ली: हरियाणा की डांसर क्वीन सपना चौधरी (Dancer Queen Sapna Choudhary) का हाल ही में न्यू गाना आया है। जिसने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में धूम मचा रखी है। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना घूम घाघरा (Ghum Ghaghra) फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

मालूम हो कि इस वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 27 अगस्त को रिलीज हुआ सपना चौधरी का ये गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। साथ ही इसे 10 मिलियन (10 Million) यानी एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

हरियाणा की डांसर क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर ‘घूम घाघरा’ डांस से चर्चा में हैं। यह गाना रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने गाया है। वहीं, सपना चौधरी और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री (Haryanvi Music Industry) की लोकप्रिय सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।

इससे पहले भी दोनों की जोड़ी ‘छम्मक छल्लो’, ‘चटक मटक’, ‘पायल चंडी की’ जैसे कई पॉपुलर गानों में नजर आ चुकी है। डांसर क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और साथ ही कई वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं, फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *