Advertisement

Rishabh Pant के फैंस के लिए खुशखबरी, स्वीमिंग पूल में उतरा धाकड़ बल्लेबाज

Share
Advertisement

टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे उनके फैंस जरूर खुश होंगे। पंत इस वीडियो में स्वीमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पंत ने खुद यह वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

पंत ने शेयर किया वीडियो

ऋषभ पंत स्वीमिंग पूल में झड़ी के सहारे नहाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘छोटी चीजो, बड़ी चीजो और इनके बीच की हर चीज के लिए कृतज्ञता जताता हूं’। पंत का यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह उनका दूसरा वीडियो हैं, इससे पहले पंत ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें वह शतरंज खेलते हुए नजर आ रहे थे।

एक्सीडेंट में घायल हो गए थे पंत

बता दें कि ऋषभ पंत दिल्ली से रूडकी जाते वक्त एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। पूरे शरीर में उनको कई जगह पर चोट आई थी। जिसके बाद पहले देहरादून और बाद में मुंबई में उनका इलाज हुआ था। इस दौरान पंत की कुछ सर्जरी हुई थी। जिसके बाद वह अब रिकवरी में जुटे हैं। पंत के फैंस जल्द उनके मैदान पर वापसी की दुआ करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *