Advertisement

एंटरटेनमेंट क्वीन Ekta Kapoor आज मना रही अपना 47वां जन्मदिन

Share
Advertisement

Happy Birthday Ekta Kapoor:  कई लोगों के करियर में कामयाबी के पंख लगाने वाली एकता कपूर के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर आज एकता कपूर अपना 47वां जन्मदिन जो मना रही हैं। एकता के बर्थडे पर तमाम सेलेब्स समेत फैंस भी उन्हें खास अंदाज में विश करके उनके बर्थडे को स्पेशल बना रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का बड़ा नाम एकता

एकता कपूर ने जब से इंड्स्ट्री में कदम रखा तो उन्होंने अपनी खुद की एक बड़ी पहचान बनाई है। वे इंडियन टेलीविजन की सबसे कामयाब प्रोडक्शन हाउस की मालिक हैं। एकता ने फैंस को कभी ना भूलने वाले शोज भी दिए हैं। कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, कसम, नागिन द मोस्ट पॉपुलर शो जैसे टीवी सीरियल्स शामिल हैं। एकता कपूर आज सबसे सक्सेसफुल बिजनेसवुमन के रोल में सबको इंस्पायर करती हैं।

हालांकि एकता ने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत एक एड कंपनी में नौकरी से शुरू की थी। एकता की मेहनत देखने के बाद पिता जितेंद्र से उन्हें फाइनेंसियल सपोर्ट मिला। इससे एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्मस की शुरुआत किया।  इसके बाद सफलता का जो इतिहास रचा गया,  उससे तो आज सभी वाकिफ ही हैं।

यह भी पढ़ें: गश्त से लौटे दारोगा नींद में रहे थे हांफ, चोरों ने पिस्टल पर कर दिया हाथ साफ

पिता की फिल्मों के सेट पर नहीं गई एकता

एकता कपूर अपने काम के साथ अपनी फैमिली को भी काफी वेल्यू करती हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि एकता अपने पेरेंट्स संग कितना खास बॉन्ड शेयर करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने फादर संग क्लोज रिलेशनशिप शेयर करने के बावजूद भी एकता को उनके पिता और दिग्गज एक्टर जितेंद्र की फिल्मों के सेट पर जाने की परमिशन नहीं थी। इस बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा था कि वो अपने पिता की हीरोइनों से जेलस फील करती थीं। इसलिए लोगों को लगता था कि वो उनपर अटैक कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें