Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25- 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरा रहेंगी

Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: 25- 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। जिसके चलते रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में 2 हजार जवान तैनात किए गए हैं। दौरे के दौरान वह प्रदेश के चार उच्च शिक्षा संस्थानों के दीक्षा समारोह में भी शामिल होंगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे के लिए सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। इसके बाद सुबह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यहां 514 चिकित्सा व नर्सिंग विद्यार्थियों को मेडल व डिग्री। चार गोल्ड मेडल और सात स्पेशल अवार्ड दिया जाएगा।

एनआईटी का 14वें दीक्षांत समारोह

दोपहर 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और वहां एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। एनआइटी के दीक्षा समारोह में 24 गोल्ड दिए जाएंगे और 23 छात्रों को सिल्वर मेडल। कुल 1439 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

शाम 5.15 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का वितरण करेंगी। उसके उपरांत पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात और चर्चा करेंगी।

आइआइटी भिलाई के चौथा दीक्षा समारोह

26 अक्टूबर को सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12 बजे तक आइआइटी भिलाई के चौथा दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दोपहर 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी। शाम पांच बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने दिए निर्देश, 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 24 घंटे मिलेगी बिजली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button