Delhi NCR

दिल्ली में हुआ डबल मर्डर, गोलियों से भूनकर की गई दो लोगों की हत्या

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। घटना बीती रात की है। प्रदीप और बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 40 साल बताई जा रही है। दोनों को दो-दो गोलियां मारी गई हैं। दोनों पेशे से मजदूर थे, लेकिन बबलू इलाके का घोषित अपराधी था। दोनों शवों के बीच 300 मीटर का फासला था। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे और घटना के पहले साथ थे। पुलिस के मुताबिक, पहले बबलू की फिर प्रदीप की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

यह हो पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 2 बजे दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि वेलकम थाना इलाके में पीली मिट्टी चौकी के पास एक शख्स को गोली लगी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो वेलकम इलाके के 65 फीट रोड पर पीली मिट्टी के पास एक शख्स को दो गोलियां मारी गईं थीं। मृतक की पहचान सुभाष पार्क के निवासी प्रदीप के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप दिहाड़ी मजदूर था। पुलिस को उसके शव के पास गोली के 2 खाली खोखे मिले हैं।

बबलू पर स्नैचिंग और चोरी के 13 मामले 

इसके तुरंत बाद एक अन्य शख्स की पहचान बबलू उर्फ ​​पाटला की हुई, जो जनता मजदूर कॉलोनी का निवासी था। इस शख्स को भी गोलियां मारी गईं थीं। इसकी डेडबॉडी गली नंबर- 6 सुभाष पार्क के पास मिली। बबलू को छाती और पेट के निचले हिस्से में गोलियां मारी गई थीं। पुलिस के मुताबिक, बबलू भजनपुरा इलाके का रहने वाला था और उस पर स्नैचिंग और चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। वो भी दिहाड़ी मजदूर के रूप में भी काम करता था। बबलू के शव के पास से भी गोली के दो खाली खोखे मिले। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़े: ख़ून से लाल हुआ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, मची चीख-पुकार, 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Related Articles

Back to top button