Delhi NCR

यमुना के बहाव से टूटा DJB का रेगुलेटर, CM केजरीवाल ने किया निरीक्षण

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप थमने लगा है। बता दें कि यमुना का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि कई इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पानी भरने के कारण लाल किया विजीटर्स के लिए बंद किया गया है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाल रखा है। सीएम केजरीवाल खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आज दिल्ली के आईटीओ का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

आपको बता दें कि पानी के तेज बहाव की वजह से दिल्ली जल बोर्ड का रेगुलेटर टूट गया, जहां खुद सीएम केजरीवाल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी भी पहुंचीं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पानी बहाव तेज होने की वहज से दिल्ली जल बोर्ड का रेगुलेटर टूट गया। इसे रिपेयर कर रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि यमुना में बढ़े जलस्तर से DJB का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहाँ का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, NDRF और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।

Related Articles

Back to top button