Uttar Pradesh

राम मंदिर के उद्घाटन के दिन मनाई जाएगी दिवाली, पढ़ें

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के दिन पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। उद्घाटन के समय अयोध्या के राम मंदिर के साथ-साथ देश के सभी मंदिरों में भी पूजा-पाठ किया जाएगा। शाम के समय सभी मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम कर दीपावली मनाई जाएगी।

यह दिन भगवान राम की अयोध्या वापसी के तौर पर देखा जाएगा।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य नें मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि उद्घाटन अवसर को भव्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने की योजना है। उद्घाटन कार्यक्रम में एक सप्ताह तक चलेगा और इस दौरान अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसमें सामान्य लोगों के साथ-साथ विशिष्ट लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसे यादगार बनाने के लिए सभी लोगों से इस दिन दीपावली मना कर इसमें सहभागिता करने की अपील की जाएगी।

Related Articles

Back to top button