Desi Ghee: हो जाएं सावधान! बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली देसी घी, ऐसे करें असली की पहचान…

Desi Ghee
Desi Ghee: देसी घी का इस्तेमाल भारतीय घरों में खूब होता है। रोटी पर लगाना हो या पराठों या फिर दाल में डालकर खाना हो। देसी घी एक ऐसी चीज़ है, जो शायद ही किसी को पसंद न हो। घी का उपयोग हर घर में किसी न किसी रुप में होता ही है। घी कई तरह के हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कैल्शियम से भरा होता है। अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए, तो यह आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है।
देशी घी गाय या भैंस के दूध से बनाया जाता है। दोनों घी का स्वाद, रंग और बनाने का तरीका काफी अलग होता है। वही इसका सुगंध भी अलग होता है। बाजार में गाय और भैंस का घी अमूमन हर दुकान पर असानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आज के समय में बाजार में नकली घी भी मिल रहा है जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है।
हथेली पर रख कर करें पहचान
सबसे पहले घी को अपने हथेली पर लें और कुछ देर इंतजार करें यदि घी खुद से पिघल जाता है तो मानिए वो असली है, इसी के साथ दोनों हथेली को रगड़ने से यदि उसमे कुछ और पार्टिकल मिलते है तो वो घी नकली हो सकता है।
आयोडीन से की जा सकती है घी की जांच
थोड़े से पिघले हुए घी में दो बूंद आयोडीन घोल डालें। आप ऐसा करते है और आयोडिन मे मिला घी अपना रंग बदलकर बैगनी कर लेता है तो कही न कही घी में मिलावट की गई है, दरअसल ऑर्टिफिशियल घी में स्टार्च मिलाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
गर्म कर घी की करें जांच
सबसे आसानी से घी को गर्म कर के इसकी गुणवक्ता की जांच की जा सकती है. सबसे पहले आपको इसके लिए थोड़ा सा घी चम्मच में लेना है और गर्म आग पर गर्म करना है। यदि गर्म करने पर घी असानी से बिना दिक्कत के पिघल कर भूरा हो जाता है तो समझिए घी असली है और आप इसका उपयोग कर सकते है। वही यदि गर्म करने पर घी मे कुछ पार्टिकल दिखते है तो वो नकली या मिलावटी हो सकता है, ऐसे घी के प्रयोग से खुद को बचाए रखें।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally in Aligarh: अलीगढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी, भरेंगे चुनावी हुंकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप