Delhi NCR

ठंड है प्रचंड: दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री मापा गया, कई राज्यों का तापमान रहा नीचे

नई दिल्ली : दिसंबर का महीना और ठंड की चर्चा लाजमी है। सोमवार की सुबह यानि 20 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 दर्ज किया गया। दिल्ली के साथ देश भर में ठंड का कहर जारी है।

 उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सर्दी का तापमान काफी नीचा था।  

IMD ने दिल्ली में येलो अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम जानकारों के अनुसार, अगले 24 घंटों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी,हमीरपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हिमाचल में भी ठंड की वजह से कई जगह बर्फ की चादर देखने को मिल रहा है। हिमपात की वजह से सड़कों पर फिसलन जैसी स्थिति बनी हुई है जिससे आवागमन प्रभावित होने की ख़बर आ रही है।

इनपुट: आरती अग्रावत

Related Articles

Back to top button