Delhi NCR

Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी, तापमान में फिर से गिरावट शुरू

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आज सुबह से आसमान में काले बादलों की चादर बिछ गई है। इसके साथ ही सुबह 9 बजे से ही लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। जबकि यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग की ओर से पहले ही दी जा चुकी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1478586155675181058?s=20

आपको बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में आज सुबह बारिश होने की संभावना थी, जो सही साबित हो गई है। दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से पारा गिर गया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला आज यानी बुधवार से शुरु हो कर रविवार तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रहने की आंशका है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि रविवार के बाद से तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button