Delhi Weather Update: राजधानी में सर्द हवाओं के साथ हुई बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Delhi Weather Update
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में ठंड़ का सितम जारी है। इस बीच मौसम ने अपनी करवट बदली और एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में बारिश हुई। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में देर रात से ही बारिश (Rain fall) का सिलसिला जारी है। दिल्ली में कोहरे और शीतलहर के बीच एक व्यक्ति ने बताया कि बारिश बहुत ज़्यादा हुई जिसके बाद पहले से ज़्यादा ठंड है।
मालूम हो कि दिल्ली के अगल-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलता रहा है। जिसके बाद दिल्ली के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं और लोगों को आग से हाथ तापते देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाओं के बीच हुई इस बारिश से ठंडक और बढ़ने का पूर्वानुमान है।
इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में कल यलो अलर्ट (yellow alert) जारी करते हुए तेज हवाएं के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई थी। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि वर्षा होने के बाद तेजी से न्यूनतम तापमान लुढ़केगा जो कि लुढ़कर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा की गति करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।