
Delhi-NCR Weather : दिल्ली – एनसीआर में आज कई इलाकों में कपकपाने वाली ठंड देखने को मिल रही है, वहीं राजधानी में कोहरा और तेज हवाएं चल रही हैं। साल के पहले दिन की बात करें तो 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार की बात करें तो दोपहर में हल्की धूप जरूर थी, लेकिन रात होते – होते ठंड बढ़ गई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली – एनसीआर में आज कई इलाकों में कपकपाने वाली ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की बात करें तो आसमान साफ रहेगा। शाम की बात करें तो 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ इलाकों की बात करें तो बेहद ठंड देखने को मिल सकती है।
आज की बात करें तो 1 जनवरी की सुबह अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस देखा गया, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। कल से आज न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
न्यूनतम तापमान 8 डिग्री
जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार जताए जा रहे हैं और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने के आसार हैं। 2 जनवरी को भी दिल्ली – एनसीआर में बादल स्मॉग के साथ कोहरा रह सकता है।
आपको बता दें कि उत्तर – पश्चिमी हवाएं 23 से 35 की रफ्तार से चल सकती है। धूप जरूर निकल सकती है, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली में मंगलवार की बात करें तो कई इलाकों में कोल्ड डे देखा गया इसका मतलब है कि कपाने वाली ठंड थी। दोपहर में हल्की धूप जरूर थी, लेकिन सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई।
यह भी पढ़ें : पूर्व PM मनमोहन सिंह पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी: अर्जुन राम मेघवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप