
Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 8 फरवरी को मतगणना होगी। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। राजीव कुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख से सात या आठ दिन पहले चेक की जाती हैं। उसी दिन नई बैटरी डाली जाती है, फिर सील करके रखी जाती हैं। पोलिंग वाले दिन ही ईवीएम की सील तोड़ी जाती हैं। इसके बाद मॉक पॉल होता है। चुनाव के प्रक्रिया के बाद फिर से सील की जाती हैं।
राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदान की अपील है। दिल्ली विविधता का साक्षात नजारा है। साल 2024 दुनियाभर में चुनाव का साल रहा। 2024 में कई शंकाएं जाहिर की गई थीं। कहा गया कि वोटर लिस्ट में गलत एंट्री हुई। धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए। कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है।
‘EVM मतदान प्रणाली की सटीकता…’
चुनाव आयोग ने कहा कि EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते हैं। VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।
चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। हिंसा मुक्त चुनाव कराए गए। युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील है। राजीव कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है।
यह भी पढ़ें : BPSC मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मिले, प्रशांत किशोर पर कसा तंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप