Delhi Election Results 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे, BJP को 47 सीटें, AAP को 23 सीटें…

Delhi Election Results 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। कुछ देर तक रुझान आएंगे। दोपहर होते-होते रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। बताते चलें कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है।
आपको बता दें कि 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आने हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 5000 कर्मी तैनात हैं। इसमें मतगणना सहायकों, पर्यवेक्षक, माइक्रो-ऑब्जर्वर और सहायक कर्मचारी शामिल हैं, क्योंकि पारदर्शिता और निष्पक्षता रहे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। बताते चलें कि हर एक विधानसभा सीट के लिए 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि यह स्ट्रांग रूम 19 जगहों पर बनाए गए हैं। दरअसल, दिल्ली विधानसभा की 70 सीटें हैं। 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। प्रमुख सीट की बात करें तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल उतरे हैं, जो भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। बाबरपुर सीट से गोपाल राय जीत गए हैं। बता दें कि कालकाजी सीट से सीएम आतिशी जीत गई हैं। रमेश बिधूड़ी कालकाजी सीट हार गए हैं।

कांग्रेस के संदीप दीक्षित चुनाव हार गए हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। अवध ओझा पटपड़गंज से पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय बाबरपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया 600 वोट से हार गए हैं। रमेश बिधूड़ी कालकाजी से पीछे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित पीछे चल रहे हैं। सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर से पीछे से चल रहे हैं। आतिशी कालकाजी से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस से अलका लांबा कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं।
कोंडली विधानसभा से जीते कुलदीप कुमार
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से पीछे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया जंगपुरा से पीछे चल रहे हैं। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित पीछे चल रहे हैं। कालकाजी से सीएम आतिशी पीछे चल रही हैं। अवध ओझा पटपड़गंज से पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय बाबरपुर सीट से आगे चल रहे हैं। कैलाश गहलोत बिजवासन से आगे चल रहे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से आगे चल रहे हैं।
रुझानों पर सुधांशु त्रिवेदी की प्रतिक्रिया
रुझानों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी निर्णायक होंगे। यह दिखाता है कि लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों पर कितना भरोसा है।
शकुरबस्ती से सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं। ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं। मोती नगर से हरीश खुराना आगे चल रहे हैं। बाबरपुर से गोपालराय आगे चल रहे हैं। रोहिणी से विजेंदर गुप्ता आगे चल रहे हैं। बिजवासन से कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से आगे चल रहे हैं।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से आगे चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा वर्मा और संदीप दीक्षित नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। अलका लांबा कालकाजी से पीछे चल रही हैं। शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं।
रुझानों में आप 27 सीटों पर आगे, बीजेपी 43 सीटों पर आगे चल रही है

‘कांग्रेस और आप अगर साथ रहते तो अच्छा होता : संजय राउत
चुनावी रुझानों पर शिवसेना नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया है। दिल्ली में जीत हासिल करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस और आप अगर साथ रहते तो अच्छा होता है।
रोहिणी से विजेंदर गुप्ता पीछे चल रहे हैं। बाबरपुर से गोपाल राय आगे चल रहे हैं। कालकाजी से सीएम आतिशी आगे चल रही हैं। परवेश वर्मा पीछे चल रहे हैं। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी पीछे हैं। नई दिल्ली सीट से परवेश वर्मा पीछे हैं। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया पीछे हैं।
बीजेपी को रुझानों में बढ़त
आप 27 सीटों पर आगे है। बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें से 20 सीटें हैं। इन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
रुझानों में बीजेपी ने 39 सीटों पर बढ़त बनाई है, आप 23 सीटों पर आगे

AAP के अमानतुल्लाह खान ओखला सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की अरीबा खान पीछे चल रही हैं। बीजेपी की मनीष चौधरी पीछे हैं। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 254 वोट से आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट से सीएम आतिशी आगे चल रही हैं। पटपड़गंज से अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों में 32 पर बीजेपी आगे चल रही है, 14 सीटों पर आप आगे

चुनाव आयोग ने रुझान के आंकड़े जारी किए
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 15 सीट पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर आगे है। इसमें आप की बात करें तो राजेंद्र नगर (दुर्गेश पाठक), त्रिलोकपुरी (अनजना पार्चा), सीमापुरी (वीर सिंह ढींगन), बाबरपुर (गोपाल राय) में आप को बढ़त है। आप के कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में अब बीजेपी 46 सीट पर आगे हो गई है, 23 सीट पर आप आगे चल रही है
दिल्ली की सभी विधानसभा सीट के रुझान आए। आप और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आप को 36 सीट पर बढ़त है, वहीं बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती 64 सीटों के रुझान
25 सीटों पर आप आगे चल रही है। 38 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। केजरीवाल नई दिल्ली से पीछे चल रहे हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। कालकाजी से आतिशी पीछे चल रही हैं। ग्रेटर नोएडा से सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान से पीछे हैं। कांग्रेस से संदीप दीक्षित पीछे चल रहे हैं। रमेश बिधूड़ी कालकाजी से आगे हैं। कैलाश गहलोत बिजवासन से आगे चल रहे हैं।
55 सीटों के रुझान आ गए हैं
शुरुआती रुझानों में 24 सीटों पर आप आगे चल रही है। बीजेपी 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 1 सीट पर बनी हुई है। रुझानों में गोपाल राय बाबरपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। अवध ओझा पटपड़गंज सीट से पीछे हैं।
43 सीटों के रुझान
रुझानों में आप 19 सीटों पर आगे चल रही है। 23 सीटों पर बीजेपी आगे है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। कालकाजी से आतिशी पीछे चल रही हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। 9 सीटों पर आप आगे है। बीजपी 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। शकूरबस्ती की बात करें तो सत्येन्द्र जैन आगे हैं। ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान आगे हैं। बाबरपुर सीट से गोपाल राय आगे चल रहे हैं। बीजेपी से हरीश खुराना को मोती नगर सीट से बढ़त है। विजेंदर गुप्ता रोहिणी सीट से आगे हैं।
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है : मनीष सिसोदिया
मतगणना से पहले AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, पिछले 10 साल में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है, शिक्षा, बिजली, पानी आदि के लिए जो काम किया है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संयुक्त CP संजय कुमार जैन ने कहा, आज मतगणना है, कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। हमने हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर मतगणना केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2 कंपनियां, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। हमने ट्रैफिक के भी कड़े इंतजाम किए हैं।
मतगणना से पहले सौरभ भारद्वाज ने की पूजा – अर्चना
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तमाम शक्तियों का प्रयोग किया गया, चाहे वह इनकम टैक्स हो, ED, CBI, चुनाव आयोग हो, आम आदमी पार्टी को हराने के लिए सारी शक्तियों का इस्तेमाल किया गया लेकिन जनता का आशीर्वाद आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ है।
ख़बर अपडेट की जा रही है
यह भी पढ़ें : फ्रांस का दौरा करेंगे PM मोदी, MEA ने दी जानकारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप