Delhi NCRक्राइम

Delhi: तीस हजारी कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, दहशत में लोग

देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनी घटना सामने आई है। दरअसल, तीस हजारी कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि वकिलों के बीच हो रहे बहस के चलते ये गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि इस गोलीबारी में किसी की जानहानी नही हुई है लेकिन घटना से परिसर में मौजूद लोगों के बीच ख़ौफ को माहौल है।

https://twitter.com/ANI/status/1676508841272553472?s=20

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कोर्ट में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों की आपस में बहस हुई। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल, स्थिति सामान्य है।

बता दें कि तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग करने वाले एडवोकेट का नाम मनीष शर्मा है जोकि दिल्ली बार एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट हैं।  पहले भी गोली चलाने के मामले को लेकर इन पर एफआईआर दर्ज है। दो बार यह चुनाव जीत चुके हैं। 

ये भी पढ़े: Delhi: शारीरिक प्रताड़ना से परेशान पत्नी, जबरन अश्लील वीडियो दिखाता है पति

Related Articles

Back to top button