
Delhi Blast : देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया। नरेला इलाके में सिलेंडर से गैस रिसाव पाइपलाइन में ब्लास्ट होने के कारण भीषण आग लग गई। इसके साथ ही दो मंजिला इमारत भी गिर गई। 6 लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही
जानकारी के लिए बता दें कि 7 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की घटना हुई। जैसे ही घटना हुई। अफरा – तफरी मच गई। फायर ब्रिगेट के दो दमकल की गाड़ियां आईं। इन्होंने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही पीसीआर कॉल के जरिए फायर ब्रिगेट को पता चला। इस हादसे में जो झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा बताया जा है कि 40 से 45 फीसदी आग के चपेट में आ गए।
सभी खतरे से बाहर
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की नरेला इलाके में यह घटना हुई है। पंजाबी कॉलोनी में फ्लैट की छत ढह गई। इसके साथ ही एलपीजी पाइप लाइन में आग लग गई। 6 लोग आग की चपेट में आ गए। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नरेला में दो दिन पहले भी आग लगने की घटना सामने आई थी। खाद्य प्रसंस्करण की इकाई में आग लग गई थी। अन्य लोग घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें : UP News : सपा महासचिव ने कहा- दरगाहें हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक, सरफिरे बिगाड़ रहे माहौल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप