Delhi NCR

Delhi: आप नेता संजय सिंह ने की एलजी को हटाने की मांग

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल पर जमकर निशाना साधा, आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को पद से हटाने की मांग कर रही है। गुरुवार को आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि एलजी महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में दंगा फैलाने के लिए आरोपी हैं और उन्होंने पेशी से बचने के लिए कोर्ट को चिट्ठी लिखकर गुमराह किया है।

क्या है एलजी पर मुकदमा

दरअसल, 2002 में एलजी विनय कुमार सक्सेना पर साबरमती आश्रम में दंगा मारपीट करने का मुकदमा चल रहा है। इसमें वो आरोपी नंबर 4 हैं। कोर्ट ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को 9 मार्च को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इस पर एलजी ने कोर्ट को चिट्ठी लिखकर पेशी से छूट मांगी है।

पीएम मोदी पर निशाना

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की महिलाएं और करोड़ों लोग यही सोच रहे होंगे कि PM Modi ने बहुत ही शर्मनाक काम किया है, जो उन्होंने साबरमती आश्रम में महिला समाजिक कार्यकर्ता पर हमला करने वाले व्यक्ति को Delhi का LG बनाया। संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साबरमती आश्रम में हुई हिंसा का वीडियो भी चलाया।

ये भी पढ़ें: Delhi: राजधानी में 50 साल पुराने हनुमान मंदिर पर चलाया DDA ने बुलडोजर, लोगों ने किया विरोध

Related Articles

Back to top button