Uttar Pradesh

धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव आज, 24 लाख 60 हजार दिये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya: इस समय पूरे देश के साथ ही विदेशों में भी दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। और इसके लिए अब अयोध्या भी रोशनी से जगमगाने को तैयार है। अयोध्या की सजावट वाकई बेहद खूबसूरत हुई है। दीपो की रोशनी आकर्षक लाइटिंग से के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी शनिवार को फिर से इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपमालिकाएं सज गई हैं। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:Eco-Friendly India: भक्त पानी पीने के लिए करे हाथ का इस्तेमाल, डिस्पोजल पर लगे प्रतिबंध

Related Articles

Back to top button