मुर्शिदाबाद से लौटते ही बीमार पड़े राज्यपाल, अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी

CV Ananda Bose
CV Ananda Bose : मुर्शिदाबाद हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे से लौटते ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस बीमार पड़ गए हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर राज्यपाल की सेहत का जायजा लिया। दरअसरल, राज्यपाल ने सोमवार को सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी सेहत की जांच और निगरानी कर रहे हैं। जांच रिजल्ट आ जाने के बाद आगे के इलाज के बारे में फैसला लिया जाएगा।
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद सीएम ममता ने कहा कि ‘मैं राज्यपाल से मिलने गई थीं। उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें अस्पता में भर्ती किया गया है।’
राज्यपाल ने 18 अप्रैल को किया था दौरा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने 18 अप्रैल को मालदा के बैष्णबनगर के राहत शिविरों में मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित लोगों मुलाकात की थी, उनका हाल जाना था। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से कहा कि वह राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष उनका मामला उठाएंगे। वक्फ संशोधन कानून के विरोध बंगाल के कुछ जिले पिछले कुछ दिनों से हिंसा से प्रभावित है।
राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ वो शर्मनाक है। इस तरह की हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमें हिंसा के रास्ते को खत्म होगा और ताबूत में आखिरी कील ठोकनी होगी।
ये भी पढ़ें: ‘हाथ पैर बांधे, मिर्च पाउडर डाला फिर चाकू से गोद डाला’, कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या मामले में बड़ा खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप