रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास (Naba Kishore Das) पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने उनके सीने के बाईं गोलियां बरसा दी थी। आपको बता दें कि जिसके कुछ घंटों बाद भुवनेश्वर में उनकी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, मंत्री प्रदेश के झारसुगुड़ा जिले में किसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। उस वक्त गोपाल दास नाम के पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर उनपर हमला कर दिया था। इसके बाद घायल हालत में राजनेता को भुवनेश्वर ले जाया गया था। हालांकि, उन्हें नहीं बचाया जा सका।
आपको बता दें कि ओडिशा सरकार द्वारा कहा गया है कि वो मंत्री (Naba Kishore Das) का राजकीय अंतिम संस्कार करेगी। ओडिशा पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वो घटना का मकसद जल्द ही खोज लेंगे। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले को CB-CID को सोंप दिया है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रमेश सी डोरा के अध्यक्षता में टीम जांच कर रही है। आपको बता दें कि इस टीम में 7 सदस्य शामिल हैं।
मंत्री पर हमला करने वाले पुलिस का नाम गोपाल दास है। वो पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं। जानकारी के अनुसार, गोपाल मूल रूप से प्रदेश के ही गंजम जिले के रहने वाले हैं। वो पहले एक कान्स्टेबल बने और बाद में उनका प्रमोशन कर दिया गया था। आपको बता दें कि उनको उसी चौकी में चार्ज दिया गया था, जहां पर ये घटना हुई है।
दरअसल, ASI को बाइपोलर डिसऑर्डर है। साथ ही वो मानसिक रूप से बीमारी थे और उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि बेरहामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि उनका साल भर से इलाज चल रहा है।
हालांकि, पुलिस आरोपी की पत्नी का कहना है कि वो नहीं जानती कि गोपाल ने मंत्री नाबा किशोर दास की हत्या क्यों की। उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि वो 5 महीने से अपने परिवार से नहीं मिले हैं। हालांकि, घटना से पहले गोपल ने अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। गोपाल की पत्नी ने कहा कि वो मानसिक रूप से अस्थिर थे। आरोपी की पत्नी ने ये दावा किया है कि वो 8 साल से ज्यादा समय से दवाएं ले रहे थे। हालांकि, पत्नी का कहना है कि गोपाल 4-5 महीने पहले जब घर आए थे, तो सामान्य लग रहे थे।
PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…
CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…
Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…
CHIRAG in JHANJHARPUR: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधराठाढ़ी…
UP News: अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना इलाके में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का कमरे…
This website uses cookies.