Advertisement
State

Gujarat Kutch Earthquake: गुजरात के कच्छ में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

Share
Advertisement

Gujarat Kutch Earthquake: सोमवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप आया है। आपको बता दें कि इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से राहत की ख़बर सामने आई है। उनका कहना है कि भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप का केंद्र कच्छ के दुधई गांव से करीब 11 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर में दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि भूकंप सुबह 6:38 पर आया था।

Advertisement

ISR ने दावा किया है कि इससे पहले जिले के खावड़ा गांव से 23 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में इसके इपीसेंटर के साथ 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का समय
सुबह 5.18 पर दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि कच्छ, अहमदाबाद से लगभग 400 किमी दूर है। ये बड़े जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जाते हैं।

Gujarat Kutch Earthquake: 2001 में आया था भयानक भूकंप:

प्रदेश में जनवरी 2001 में भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए थे। इसमें 13,800 लोगों की जान चली गई थी। साथ ही इस भूकंप में करीबन 1.67 लाख घायल हो गए थे। भूकंप से जिले के कई कस्बों और गांवों में संपत्तियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.