Uttar Pradeshक्राइम

प्रयागराज में दबंगों ने लड़की के साथ किया छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को किया अधमरा

UP: योगी आदित्यनाथ को सरकार में दुबारा से वापसी करने के बाद भी यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर लगाम लगता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें ऐसे ही दिल दहलाने वाली खबर यूपी के प्रयागराज से सामने आ रही है। प्रयागराज में एक लड़की के साथ कुछ दबंगो ने छेड़खानी किया और उसका विरोध करने पर दबंगों ने लड़की के पिता पर जानलेवा हमला भी कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर लड़की ने पुलिस से शिकायत कर दिया है।

बता दें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव का मामला है। प्रयागराज पुलिस में तब हड़कंप मच गया जब अधिकारियों के पास सूचना मिली की शहर में एक लड़की के साथ छेड़खानी हुई है। बता दें प्रयागराज में एक युवती के साथ कुछ दबंगों ने छेड़खानी किया और जब इसका विरोध लड़की के पिता ने किया तब उसके पिता के ऊपर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि पुलिस को तुरंत इस मामले की सूचना मिली तो पूरा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरा पुलिस बल घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: मेट्रो कोच के अंदर मनाई गई Birthday Party, जानें क्या है NMRC की नई पॉलिसी?

बंदूक की नोक पर की छेड़खानी

हालांकि मौके पर पहुंची प्रयागराज पुलिस टीम को लड़की के पिता ने बयान दिया कि कुछ दबंगों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ किया है। इसके साथ ही दबंगों ने उनकी बेटी के साथ अभद्रता की उन्होंने बताया की एक युवक और उसके कुछ साथी की नियत पहले से ही उनकी बेटी पर खराब थी मौका पाकर चारो ने बेटी के साथ छेड़छाड़ किया। इसके साथ ही उनकी बेटी के साथ अश्लीलता की गई कपड़े फाड़ दिए गए और पूरे परिवार को पिस्तौल के दम पर डराया धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने का परिवारवालों को भरोसा दिया है।

रिपोर्ट: मिथलेश त्रिपाठी

Related Articles

Back to top button