
Vijayawada : भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए है। रायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंबाती रायडू को पार्टी में शामिल करवाकर वाईएसआर कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को अपने पाले में लाने वाला निर्णय माना जा रहा है।
रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे अंबाती रायडू को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल करवाया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी भी मौजूद थे। सनद रहे कि अंबाती रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए। रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंबाती रायडू को पार्टी में शामिल करवाकर वाईएसआर कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के युवाओं को अपने पाले में लाने वाला फैसला माना जा रहा है। रायडू को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल करवाया।
ख़बर अपडेट की जा रही है।
यह भी पढ़ें – मनोज बाजपेयी का बच्चों से संवाद, राजनीति के बारे में कही ये बात…