
ओडिशा के गंजाम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 25 साल के शख्स से अपनी पत्नी और 2 साल की बेटी को सांप से कटवा कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने ऐसा क्यों किया अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी की पहचान गणेश पात्रा के रुप में हुई है। गणेश हिमाचल प्रदेश में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था।
वह चार महीने पहले छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आया था और तब से वह काम पर वापस नहीं लौटा। 6 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी बसंती पात्रा अपनी बेटी के साथ अलग कमरे में सो रही थी। गणेश ने पूजा के बहाने सपेरे से सांप खरीदा और देर रात कमरे में छोड़ दिया। जिसके बाद मां-बेटी की मौत हो गई।
ऐसे हुआ आरोपी पर संदेह
सुबह अपने पड़ोसियो को बताया कि कमरे में सांप घुस आया और मां-बेटी को काट लिया। बंसती के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी को गणेश ने सांप के जरिए मार डाला होगा। पुलिस को शक कि दोनों को काटने के कई घंटों बाद सुबह तक सांप उसी कमरे में कैसे रह सकता था।
पुलिस ने बाद में नए सिरे से जांच शुरू की और गणेश की गतिविधियों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। साहू ने बताया कि हमने इलाके के कई सपेरों से पूछताछ की और यह जानकर हैरान रह गए कि गणेश 6 अक्टूबर को अपने घर पर कुछ विशेष पूजा अनुष्ठान के बहाने एक सपेरे से एक जहरीला सांप ले आया था। साहू ने कहा कि बाद में उसने सांप को उस कमरे में छोड़ दिया, जहां मां-बेटी सो रही थीं। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें:Delhi: CM केजरीवाल आज सीएम भगवंत मान के साथ सीकर और अलवर में करेंगे रोड शो