
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के CM योगी ने उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौके पर उन्होनें कहा कि आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।
CM योगी ने उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव 2022 (UP MLC Election Results List) के नतीजे आ गए हैं। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों के नतीजे सामने आ गए है। बता दें कि मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में सुबह 8 बजे से चल रही थी। रायबरेली सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह जीत गए हैं। बहराइच में भाजपी की प्रज्ञा त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी को हराया।
सुभाष यदुवंश ने 4280 वोटों से जीत की दर्ज
बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election Result) में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट मिले हैं। वहीं, सपा के संतोष यादव सन्नी को 887 मत प्राप्त हुए। सुभाष यदुवंश ने 4280 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।
देवरिया से बीजेपी के डॉ.रतन पाल सिंह की जीत
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव (UP MLC Election Results List) में 27 सीटों में से 24 सीटों पर जीत हासिल की है। बहराइच से प्रज्ञा तिवारी, जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंशु, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ से बीजेपी के रामचंद्र प्रधान, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह और देवरिया से बीजेपी के डॉ.रतन पाल सिंह की जीत हो चुकी है। बाकी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। आजमगढ़, प्रतापगढ़ और वाराणसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अभी तक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी हो गई है।








