Delhi NCRPunjab

CM केजरीवाल ने की पंजाब के सरकारी स्कूलों की तारीफ, बोले – ‘अब पंजाब में भी शिक्षा क्रांति…’

राजधानी दिल्ली के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार भी राज्य में शिक्षा व्यव्स्था में सुधार करने की दिशा में काम कर रही है। बता दें कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की शिक्षा क्रांति की तारीफ की है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजीत सिंह बैंस के द्वारा जारी स्कूल के तस्वीर पर सीएम केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए सराहना की है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजीत सिंह बैंस क्लासरूम की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है मेरे नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं होंगे।

उन्होंने आगे लिखा कि यहां हमारे सरकारी स्कूलों की कक्षाएँ प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हैं। ऐसी 10000 नई कक्षाएँ विकसित की जा रही हैं और 10000 मौजूदा कक्षाओं को समान तर्ज पर रूपांतरित किया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है पंजाब में सरकारी स्कूलों के नए स्कूलों और कक्षाओं को देखें। अब पंजाब में भी शिक्षा क्रांति देखी जा रही है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1690561278643777536?s=20

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल का दावा, केंद्र ने पलट दिया चुनाव आयोग से जुड़ा SC का आदेश

Related Articles

Back to top button