
CM Hemant Soren : झारखंड में बुधवार और गुरुवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में हेमंत सोरेन ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था. जेएमएम और सहयोगी दलों की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा और नई सरकार के गठन का दावा पेश किया. गुरुवार को उन्हें नई सरकार बनाने का न्योता मिला. इसके बाद उन्होंने गुरुवार को ही CM पद की शपथ ग्रहण की.
शपथ ग्रहण करने के बाद CM हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा, वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने 2019 से जनता की भावनाओं के अनुरूप सारी कार्य योजनाएं कीं। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच चंपई सोरेन ने उसे आगे बढ़ाया क्योंकि मैं जेल में था। आज कोर्ट के आदेश से मैं बाहर आ पाया हूं। पुन: अपने कार्यभार को संभालते हुए अब आगे के काम किए जाएंगे.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, जनता, पार्टी कार्यकर्ता सभी की शुभकामनाएं हैं. हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में और तेजी से कार्य करेंगे. गांडेय मेरी प्राथमिकता है और रहेगी.
रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, हेमंत सोरेन को नई सरकार के गठन के लिए मैं बधाई देता हूं। हमें पूरी उम्मीद है कि वे सभी कार्यों को पूरा करेंगे।
झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, यदि आप संविधान के अनुसार चलें, तो संविधान हम सभी से गरीबों की समस्या का समाधान करने की अपेक्षा करता है, यही अपेक्षा मेरी नई सरकार से भी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो- कान्हू उद्यान, मोरहाबादी, रांची में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें : Mumbai : जोश हाई है… टीम इंडिया विश्वकप लाई है…, मुंबई में क्रिकेट प्रेमी कर रहे टीम इंडिया का इंतजार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप