Punjabराज्य

जालंधर में चला सीएम भगवंत मान का जादू, केजरीवाल ने थपथपाई पीठ

जालंधर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर और पंजाब की जनता को बधाई दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम तो सिर्फ काम की राजनीति करते है। आज जालंधर की 9 सीटों में से 7 जीत गए है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी फिर से लोकसभा में एंट्री हो रही है। पंजाब की जनता ने परिवारवाद को हरा दिया है। भगवंत मान की पीठ थपथपाते केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में शानदार काम किया है।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस जीत ने मेरा हौंसला बढ़ा दिया है। जनता ने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है, उम्मीद हैं भटके हुए लोग अपना एजेंडा बदलेंगे। आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की 57 हजार 972 वोटों से जीत हुई है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी।

ये भी पढ़ें: जालंधर उपचुनाव में जीत के बाद सीएम केजरीवाल से मिले CM भगवंत मान, सामने आई तस्वीर

Related Articles

Back to top button