CHitrakoot: दो सगी बहनों ने की आत्महत्या…परिजनों से नाराजगी…

Share

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में घर से लापता दो सगी बहनों का कुछ दूरी पर बने कुआं में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनो बहनों के पिता की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

आपको बता दें कि मामला राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियांन गांव का है, जहां ज्ञान सिंह नाम के व्यक्ति की 22 वर्ष की बेटी सोमवती व 18 वर्ष की अनामिका उर्फ खुशबू शुक्रवार को तड़के अचानक घर से लापता हो गई थी। जिनकी दिन भर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। आज दोनो बहनों का शव घर से कुछ दूरी पर बने एक कुआं में तैरता हुआ मिला है, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने किसी बात को लेकर दोनो बहनों को डांट दिया था। जिससे नाराज होकर गायब हो गई। दिन भर खोजने पर ,जब दोनो बहनें नहीं मिलीं तो परिजनों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को भी अवगत कराया।

परिजनों के मुताबिक, इनका बड़ा भाई दीपक सिंह शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे गांव के ही अजय सिंह के यहां चल रही रामायण में शामिल होने के बाद घर लौटा था। उस दौरान घर पर दोनो बहनें मौजूद थीं और जग रही थीं। उन्हें दीपक ने सोने के लिए कहा। इसके बाद दीपक खुद अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार को सुबह करीब दस बजे घर से करीब सौ मीटर दूर कुआं में ग्रामीणों ने शव तैरता देखा तो परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने दोनो बहनों के शव कुआं से बाहर निकलवाए। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या दोनो सगी बहनों ने परिजनों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी की है, ऐसी जानकारी मिल रही है। फिर भी मामले की कई पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। दोनो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है।

रिपोर्ट: जियाउल हक

Sikkim: कल प्रेम सिंह तमांग लेंगे CM पद की शपथ, अरुणाचल प्रदेश में इस दिन बनेगी नई सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप